फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Accident: बेकाबू ट्रक पुलिस बूथ में घुसा, दो युवक घायल; बूथ पर पुलिसकर्मी न होने से टला बड़ा हादसा

Thu, 19 Mar 2026 01:57 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद ट्रक पुलिस बूथ में जा घुसा। हादसे में दो युवक घायल हो गए। 
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौक पर बुधवार देर रात पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिस बूथ में जा घुसा। हादसे में पिकअप सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


बूथ पर नहीं था कोई पुलिसकर्मी
जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक राहुल (25) और खलासी विशाल (22), निवासी रेणुकूट, हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद सुरेश ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक सीधे चौक पर बने पुलिस बूथ में जा घुसा। गनीमत रही कि घटना के समय बूथ पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इसे भी पढ़ें; UP News: दूध निकालते समय गाय ने मारी लात, प्राइवेट पार्ट में चोट लगने से वृद्ध की हुई मौत; परिवार में कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और बाजार के व्यापारियों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष निजामाबाद हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक और पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें