फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में हादसा: ऑटो और कार के बीच जोरदार टक्कर, तीन यात्री घायल; किशोर की हालत गंभीर

Mon, 05 Jan 2026 06:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के विश्वकर्मा तिराहा पर सड़क हादसा हुआ। ऑटो और कार के बीच टक्कर में तीन यात्री घायल हो गए। इनमें एक किशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के हरबंशपुर स्थित विश्वकर्मा तिराहा पर सोमवार को ऑटो और चार पहिया वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार तीन यात्री घायल हो गए, जिनमें एक किशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल बालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चालक समेत अन्य यात्री बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक निजामाबाद की ओर से एक ऑटो शहर की तरफ आ रहा था। ऑटो में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बहरिया गांव निवासी पंकज (32), नजमा (35), करन (15) और करन की मां समेत दो अन्य महिलाएं सवार थीं। ऑटो जैसे ही हरबंशपुर स्थित विश्वकर्मा मंदिर तिराहे पर पहुंचा, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गया। हादसे में सभी यात्री घायल हो गए। मामूली रूप से घायल यात्री खुद ही घर चले गए, जबकि गंभीर रूप से घायल करन को स्थानीय लोगों ने बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। नजमा और पंकज को मामूली चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; नेशनल वॉलीबॉल महाकुंभ: पिता की वर्दी से मिली प्रेरणा, अब अपने परिवार, अनुशासन व सपनों की कहानी लिख रहे खिलाड़ी

हादसे के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच काफी देर तक नोकझोंक भी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और बयान दर्ज किया। इसके बाद दोनों वाहन चालकों को आगे की कार्रवाई के लिए थाने पर बुलाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें