फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में चोरी का खुलासा: मंदिर में दर्शन के बहाने घुसी महिला, गर्भगृह से चुराई मुकुट-नथुनी; पुलिस ने दबोचा

Tue, 08 Sep 2026 06:47 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने श्रीराम-जानकी मंदिर में चोरी का खुलासा करते हुए शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया। 
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में सरायमीर पुलिस ने नई बाजार स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अंतरजनपदीय शातिर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मंदिर से चोरी किया गया चांदी का मुकुट, पीली धातु की नथुनी और 403 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्ता के खिलाफ जौनपुर और अंबेडकरनगर के विभिन्न थानों में चोरी सहित सात मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पांच सितंबर को दोपहर करीब 2:38 से 2:45 बजे के बीच नई बाजार स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। अभियुक्ता मुख्य द्वार से मंदिर में दाखिल हुई और रामदरबार व दुर्गा माता के गर्भगृह में पहुंचकर वहां रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी करने के बाद उसने सामान को एक स्थान पर झाड़ियों में छिपा दिया था। 

घटना के संबंध में छह सितंबर को सरायमीर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सफेद धातु का एक चिपटा मुकुट, पीली धातु की एक नथुनी, जिसमें सफेद और काला नग लगा है और 403 रुपये नकद बरामद किया। 
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्ता के खिलाफ जौनपुर और अंबेडकरनगर के विभिन्न थानों में चोरी, चोरी के माल से संबंधित अपराध और आबकारी अधिनियम के तहत कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्ता के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें