जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले निजामाबाद थाना क्षेत्र में भी चेकिंग के दौरान कर्मचारियों पर हमला हुआ था। इन घटनाओं से बिजली विभाग के कर्मचारियों में डर का माहौल है, और वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
क्या बोली पुलिस
संविदा लाइनमैन कपिलदेव यादव की शिकायत पर चार नामजद और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। -बसंत लाल, थानाध्यक्ष गंभीरपुर