विवाद बढ़ने पर रामबचन ने भाला लाकर डराने का प्रयास किया, लेकिन वह मनिराम को लग गया। बाद में सतई ने भाले को निकालने की कोशिश की, जिससे चोट और गहरी हो गई और मनिराम की मौत हो गई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनकी मनिराम से कोई हत्या करने की मंशा नहीं थी, बल्कि घटना गलती से हुई। उन्होंने दावा किया कि भाले से डराने के दौरान यह हादसा हो गया।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि भाला से हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।