बताते चलें कि कुमकुम जब फंदा लगाया तब घर पर कोई नहीं था। बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल गए थे और उसका पति कोटे की दुकान पर राशन लेने गया था। दरवाजा अंदर से बंद नहीं था केवल चिपका हुआ था। मौके पर उसके मामा-मामी पहुंचे और बताया मामला संदिग्ध लग रहा है।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पारिवारिक कलह से महिला ने फंदा लगाया है, जैसा कि लोगों से पूछताछ में पता चला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।