फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ जहरीली शराब कांड: दवा फैक्ट्री के नाम था लाइसेंस, बना रहे थे शराब,  नकली दवाएं भी बेच रहा था संचालक

Wed, 23 Feb 2022 07:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

ड्रग विभाग की टीम ने अवैध शराब फैक्ट्री से 4.70 लाख की दवा बरामद की है। फैक्ट्री में नकली शराब के साथ ही नकली दवा भी बनाए जाने की जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
 
विज्ञापन
आजमगढ़ में अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के रूपईपुर में दवा फैक्ट्री के लाइसेंस के नाम पर शराब की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। पुलिस की सूचना पर औषधि विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची थी और फैक्ट्री संचालक नदीम के भाई फहीम के माहुल कस्बा स्थित मेडिकल स्टोर को भी सीज कर दिया। मौके से 4.70 लाख की दवा बरामद की गई है। 

विज्ञापन


रूपईपुर में चल रहे अवैध शराब फैक्ट्री को ड्रग विभाग द्वारा दवा बनाने का लाइसेंस दिया गया था। इसी लाइसेंस की आड़ में अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा था। मंगलवार की रात पुलिस की छापेमारी के बाद बुधवार की सुबह ड्रग विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

टीम ने एक अवैध शराब कारोबारी फहीम के माहुल स्थित मेडिकल हाल पर भी छापा मारा और उसे सीज कर दिया। ड्रग विभाग की टीम ने अवैध शराब फैक्ट्री से लगभग 4.70 लाख की दवा भी बरामद करने का दावा किया है। फैक्ट्री में नकली शराब के साथ ही नकली दवा भी बनाए जाने की जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

मेडिकल स्टोर सीज

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।
फहीम अपने मेडिकल हाल की आड़ में आसपास के दवा की दुकानों पर नकली दवाओं की भी आपूर्ति करता था। ड्रग इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया पुलिस की सूचना पर औषधि विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वहां से कफ सीरप समेत कई नकली दवाएं भी बरामद की गईं। मेडिकल स्टोर सीज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन

तीन माह से रंगेश के ठेके से बिक रही थी नकली शराब

सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पूछताछ में पूर्व सांसद और सपा नेता रमाकांत यादव के रिश्तेदार व अनुज्ञापी रंगेश ने बताया कि बीते तीन माह से उसके ठेके से रूपईपुर में बन रहे अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी। बता दें कि  जहरीली शराब को पीने से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं दर्जनों की संख्या में लोग बीमार है और विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे है। 

जहरीली शराबकांड में ये हुए गिरफ्तार....
- रंगेश यादव निवासी परतहिया थाना खुटहन जिला जौनपुर
- सूर्यभान यादव ग्राम गोवाई दीदारगंज जिला आजमगढ़
- पुनीत कुमार यादव ग्राम चकगंजलीशाह थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़
- रामभोज यादव समसल्लीपुर थाना अहरौला जिला आजमगढ़
- अशोक यादव उदपुर थाना कोतवाली फूलपुर जिला आजमगढ़
- पंकज यादव निवासी चकगंजलीशाह थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़
- मोहम्मद फहीम रूपाईपुर थाना अहरौला जिला आजमगढ़ 
 
ये हैं फरार.....
- मो. नदीम निवासी-रूपाईपुर, थाना-अहरौला, आजमगढ़।
- मो. कलीम  निवासी-रूपाईपुर, थाना-अहरौला, आजमगढ़।
- मो. नईम  निवासी-रूपाईपुर, थाना-अहरौला, आजमगढ़।
- मो. सलीम निवासी-रूपाईपुर, थाना-अहरौला, आजमगढ़।
- सहबाज निवासी-माहुल, थाना अहरौला, आजमगढ़।
- सलमान निवासी-माहुल, थाना-अहरौला, आजमगढ़।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें