फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मंडलीय ताइक्वांडो में आजमगढ़ के खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
70वीं विद्यालय मंडलीय आजमगढ़ विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले ​​खि
विज्ञापन
70वीं विद्यालय मंडलीय आजमगढ़ विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खेल वामा सारथी के तहत पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन आजमगढ़ में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में आजमगढ़, मऊ और बलिया के करीब 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु और भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में आजमगढ़ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन खासा प्रभावी रहा और कई वर्गों में उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग में इरास प्रजापति और आर्यन गौड़ ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में सौरभ यादव और दिव्यांशु कुमार ने अपने-अपने भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में भी आजमगढ़ की खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग में परी, रिया चौरसिया, वैष्णवी सिंह और श्रेया यादव ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में गौरवी गुप्ता ने अपने भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में मंडलीय सचिव दिनेश सिंह के अलावा चयन समिति के भूपेश सिंह, संदीप वर्मा, धीरेन्द्र प्रताप यादव और हृदयनाथ मौजूद रहे। मुख्य रेफरी सुनील कुमार शिंदे और कोच मंगलेश कुमार, मुन्ना यादव समेत अन्य प्रशिक्षक और निर्णायक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
खेल वामा सारथी के तहत पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रसन्नता जताई। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को अधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें