फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कार की टक्कर से बाइक सवार हेड कांस्टेबल का पैर कटा, भागने के चक्कर में 50 मीटर तक घसीटता गया चालक

Mon, 28 Sep 2026 09:36 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में कार की टक्कर से बाइक सवार हेड कांस्टेबल का पैर कट गया। हादसे में हेड कांस्टेबल के कमर में फ्रैक्चर भी हुआ। घटना के बाद उन्हें बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल चंद्रसेन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के लालपुर में तुलसी हीरा लॉन के सामने रविवार रात गुजरात नंबर की कार ने हेड कांस्टेबल चंद्रसेन सिंह को टक्कर मार दी। भागने के चक्कर में कार चालक ने हेड कांस्टेबल को 50 मीटर दूर तक घसीटा। हादसे में चंद्रसेन का बायां पैर घुटने से अलग हो गया। कमर भी फ्रैक्चर हो गया। गंभीर हाल में चंद्रसेन को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। कार को कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के निवासी चंद्रसेन सिंह लालपुर-पांडेयपुर थाने पर हेड कांस्टेबल हैं। वह अपने एक परिचित के साथ बाइक से लालपुर चौकी की ओर जा रहे थे। लॉन के सामने अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। कार से टक्कर लगते ही चंद्रसेन सिंह हवा में उछलकर गाड़ी के नीचे आ गए। 

हादसे के बाद उनके साथी पुलिसकर्मी और परिचित भी तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी रजिता सिंह की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में बता चला कि कार धीरज अस्पताल के चिकित्सक की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें