लालगंज में क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन देते क्षत्रीय स्वराज समिति के कार्यकर्ता।
- फोटो : AZAMGARH
लालगंज। गलवां घाटी में 20 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए क्षत्रिय स्वराज समिति ने चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया। समिति ने एसडीएम लालगंज को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के साथ देश की रक्षा में खड़े हैं। हम सब संकट की इस घड़ी में देश के साथ आखिरी सांस तक लड़ेंगे। चीन के सामान के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। प्रदीप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, विषेक सिंह, दुर्गेश सिंह, आशुतोष सिंह, प्रेम सिंह, रोहित सिंह, मनीष सिंह, सौरभ सिंह, स्वतंत्र सिंह, सनी सिंह, कुणाल सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।