डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम
दीपचंद राजभर की हत्या के विरोध में गुरुवार को नाराज ग्रामीणों ने माहुल तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग कर रहे थे। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव में युवक दीपचंद राजभर की बुधवार की रात लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई थी।
परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग कर रहे थे। जाम के कारण दोनों तरफ गांड़ियों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फूलपुर कोतवाल और एसडीएम सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने किसी तरह से समझा बुझाकर डेढ़ घंटे बाद जाम को समाप्त कराया।
बोले अधिकारी
इस मामले में चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - चिराग जैन, एसपी ग्रामीण।