Azamgarh News: आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोढ़वा में बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो पट्टीदारों के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। मंगलवार को विवाद फिर बढ़ गया और देखते ही देखते एक पक्ष ने गोली चला दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी डॉ. अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल और थाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।