फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : घर से कुछ दूरी पर फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, रात में परिजनों से कही थे ये बात; मचा कोहराम

Fri, 15 Nov 2024 01:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : गांव में लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर गंभीरपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार, बीती रात युवक घर में आ गया था। सुबह लाश मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मृत युवक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धरनीपुर विषया गांव में शुक्रवार की सुबह गांव से लगभग 200 मीटर दूरी पर एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। शव देखते ही भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से मृतक के घर मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन


दिनेश यादव (32) पुत्र स्व. किरत बीती रात घर से लगभग 200 मीटर दूर अपने खेत में पानी चलाने गया था। रात में लाइट कट जाने की वजह से पुनः घर आ गया और अपने परिजनों से बोला कि जब लाइट आएगी तब पानी चलाने जाएंगे। घर के पीछे जाकर सो गया।

सुबह जब परिजन सो कर उठे तो इधर-उधर खोजबीन करने लगे। उसके बाद घर से लगभग 200 मीटर दूरी पर परिजनों को पेड़ पर लटकता हुआ शव मिलने की जानकारी हुई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। मौके पर गंभीरपुर थाने की पुलिस ने पहुंच कर पेड़ से शव को उतरवा। 
विज्ञापन


इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और घर पर ही रहकर खेती का काम करता था। मृतक एक पुत्र का पिता था। थानाध्यक्ष गम्भीरपुर बसंत लाल ने बताया कि पेड़ से लटकता हुआ शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें