फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों से देश का किसान पीड़ित: सचिन नायक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गन्ना किसानों की समस्याओं और अन्य समस्यों को लेकर कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में जुलूस निकाला और रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन नायक ने कहा कि देश का किसान सरकार की गलत नीतियों के कारण बुरी तरह से पीड़ित है। उस पर अत्याचार किए जा रहे है। देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट होती चली जा रही है। जीडीपी लगातार तेजी से गिरती चली जा रही है। उद्योग-धंधे बंद होते चले जा रहे है। रोजगार समाप्त हो रहे है। मंदी के इस दौर में महंगाई ने देश को और भी संकट में डाल दिया है। इन्हीं समस्याओं को लेकर14दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में देशव्यापी भारत बचाओ रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें आजमगढ़ से दो हजार से अधिक लोग शामिल हो रहे है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शाहनवाज आलम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों के शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद किया है। किसानों की मांगों को पूरा होने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों को लागत का उचिन मूल्य न मिलने से वह तबाह है। किसान कर्ज में डूबा हुआ है। वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। किसानों के पराली निस्तारण की व्यवस्था सरकार की तरफ से नहीं की जा रही है। किसान जब मजबूर होकर उसका अवशेष जला रहे है तो उनके ऊपर एफआईआर किया जा रहा है। उन्होंने किसानों पर पराली को लेकर दर्ज एफआईआर को समाप्त किए जाने की मांग किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि धान क्रय केंद्रों पर हो रही धाधली और किसानों के साथ न्याय नहीं किया गया तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह, त्रिभुवन दुबे, लालसा राय, आशुतोष द्विवेदी, नेसार अहमद, बेलाल अहमद, मुन्नू मौर्य, दिनेश यादव, बृजेश नंदन पांडेय, मुन्नू यादव, डा.मालती मिश्रा, सरिता राय, शीला भारती सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन तेजबहादुर यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें