फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के लिए भेजा सेंपल, अब लिया जाएगा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में हुए तिरहे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रही। मंगलवार को आरोपी को जेल भेजवाने के बाद पुलिस बुधवार को साक्ष्य, सबूत के तौर पर काम आने वाली सारी जांच का सेंपल लेकर उसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजवा दी है। गुरुवार से विवेचना पूरी करने के लिए लोगों का बयान दर्ज शुरू करेगी। इसके लिए चश्मदीदों को बयान दर्ज कराने की नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक के घर में 24 नवंबर की रात घुसकर गांव का नजीरूद्दीन उर्फ अउवा-पउवा युवक, उसकी पत्नी और चार माह के मासूम बेटे की निर्मम हत्या कर दी। हमले में उसकी दस साल की बेटी और पांच माह का बेटा घायल हो गया। नजीरूद्दीन महिला की मौत के बाद और बेटी से बेहोशी हाल में रेप किया। नजीरूद्दीन को पुलिस अथक प्रयासकर सोमवार को गिरफ्तार कर ली। मंगलवार को उसे पास्को कोर्ट में पेश कराकर जेल भेजवा दी। प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश मिश्रा के मुताबिक बुधवार को डीएनए, फिंगर प्रिंट आदि की जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में नमूनों को भेजवा दिया गया। गुरुवार से विवेचना पूरी करने के लिए चश्मदीदों का बयान रिकार्ड किया जाएगा। इसके लिए सभी लोगों को नोटिस देकर बयान दर्ज किया जाएगा। ताकि दस दिन के भीतर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दिया जाए और मुकदमे की सुनवाई शुरू हो सके।
पुलिस आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का हर स्तर से प्रयास करते हुए अपनी कार्रवाई पूरी करने में जुटी हुई है। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - त्रिवेणी सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें