फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद साहब के मेले में लगाई जाएंगी रीजन की 95 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गोविंद साहब के मेले के सफल संचालन और यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर आजमगढ़ रीजन की भी 95 बसें मेले के लिए लगाई गई है। डॉ. अंबेडकरनगर डिपो के एआरएम ललित कुमार श्रीवास्तव को मेलाधिकारी नामित किया गया है। वह मेले वाले दिन लोहरा में कैंप करेंगे और इसका संचालन भी देखेंगे।
विज्ञापन

जनपद के बार्डर पर आंबेडकरनगर जिले में गोविंद साहब मेले का आयोजन होता है। इसमें आजमगढ़ और आंबेडकरनगर के साथ ही आसपड़ोस के जनपदों से भारी भीड़ उमड़ती है। मेले में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर रोजवेज विभाग की ओर से भी तैयारी शुरू कर गई है। रीजन से मेला अवधि चार से आठ दिसंबर तक 95 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें मेला स्थल के लिए मऊ से 15 बसें, चिरैयाकोट से 10 बसें, दुल्लहपुर से 15 बसें, आजमगढ़ से 20 बसें, मोहम्मदाबाद गोहना से पांच बसें, दोहरीघाट से 20 बसें रौनापार से पांच बसें और बिलरियागंज से पांच बसें चलाई जाएंगी। प्रत्येक मेला बिंदु पर प्रभारी के साथ सहायकों की ड्यूटी लगाई गई है। अनाधिकृत वाहनों की रोकथाम के लिए यातायात अधीक्षक के लाल को चेकिंग प्रभारी बनाया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें