विधायक ने किया डेयरी का निरीक्षण।
- फोटो : अमर उजाला
Azamgarh News: समाजवादी पार्टी से अतरौलिया विधानसभा के विधायक डॉ. संग्राम यादव शनिवार को लेदौरा स्थित पराग डेयरी पहुंचे। उन्होंने 2016 में बने पराग डेयरी का हाल जाना। पराग डेयरी के इंचार्ज अरविंद शुक्ला ने विधायक को इस समय डेयरी में मात्र सवा सौ लीटर दूध की उपलब्धता है। कई मशीनों के पुर्जे खराब हैं जो बन नहीं पा रहे हैं। विधायक ने डेयरी में व्याप्त समस्या को 11 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में उठाने का आश्वासन दिया।
डेयरी इंचार्ज ने विधायक को बताया कि यहां काम करने वाले सभी लोगों के वेतन काफी दिनों से रूका है। उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करेंगे। बताया कि वेतन और किसानों से खरीदें गए दुध की कुल डेयरी प्रबंधन पर लगभग 50 लाख की देन जारी है।
विधायक डॉ. संग्राम यादव ने इंचार्ज को आश्वस्त करते हुए कहा कि 11 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है, यह किसानों के दुग्ध रोजगार व जीविकोपार्जन से जुड़े मुद्दे को सत्र में उठाएंगे। कहा कि सपा सरकार में यही पराग डेयरी गांव के सैकड़ों समितियों के माध्यम से आठ हजार लीटर तक दुध की उपलब्धता थी, आज भाजपा सरकार रोजगार देने के नाम पर संस्थानों को ठप्प कर दे रही है।
इसी क्रम में विधायक समदी पहुंच महिला महाविद्यालय का निरीक्षण किया। छात्राओं से संवाद स्थापित किया। छात्राओं ने विधायक को अहरौला-कप्तानगंज मार्ग की दुर्दशा से अवगत कराया। साथ ही छात्राओं ने मार्ग के निर्माण के अलावा उच्च डिग्री में विषयों की मान्यता, रोडवेज बस सुविधा आदि को लेकर पत्र सौंपा। विधायक ने कहा कि इस संस्था को सरकार सुविधाएं दे, जिससे यहां की बेटियां की प्रतिभा में निखार आए।