फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सहायक आबकारी आयुक्त ने ट्रक चालक को मारा थप्पड़, वाहन में कुछ नहीं मिला; वीडियो वायरल

Wed, 08 Jul 2026 09:43 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ में सहायक आबकारी आयुक्त द्वारा ट्रक चालक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए उप आबकारी आयुक्त ने सहायक आबकारी आयुक्त से स्पष्टीकरण तलब किया है। अवैध गतिविधि के शक में ट्रक का करीब 10 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा गया था, लेकिन जांच में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में आबकारी विभाग के सहायक आबकारी आयुक्त (प्रवर्तन) राजकिशोर सिंह द्वारा एक ट्रक चालक को थप्पड़ मारने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए सहायक आबकारी आयुक्त से लिखित स्पष्टीकरण तलब किया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन




वायरल वीडियो में सहायक आबकारी आयुक्त (प्रवर्तन) राजकिशोर सिंह एक ट्रक चालक को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के संबंध में अपनी सफाई देते हुए राजकिशोर सिंह ने बताया कि सठियांव टोल प्लाजा के पास आबकारी टीम ने ट्रक को रुकने का संकेत दिया था, लेकिन चालक वाहन लेकर आगे निकल गया। इससे टीम को ट्रक में किसी अवैध गतिविधि की आशंका हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके बाद विभागीय टीम ने करीब 10 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया और उसे रोक लिया। उनके अनुसार चालक को भागने से रोकने और उसे डराने के उद्देश्य से थप्पड़ मारा गया। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि ट्रक की तलाशी लेने पर कोई अवैध शराब या अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई। वाहन के सभी दस्तावेज भी सही पाए गए।

मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उप आबकारी आयुक्त आनंद प्रकाश ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि सहायक आबकारी आयुक्त से पूरे घटनाक्रम के संबंध में लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि यदि मारपीट की घटना हुई है तो यह उचित नहीं है और विभाग इस मामले को गंभीरता से देख रहा है।

उप आबकारी आयुक्त ने कहा कि पहले संबंधित अधिकारी का पक्ष लिया जाएगा, उसके बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विभागीय नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और विभाग स्पष्टीकरण मिलने का इंतजार कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें