आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के नामांकन कराने के लिए शिक्षा विभाग कई तरह के अभियान चलाता है। इनमें से मुख्य रूप से स्कूल चलो अभियान को नए सत्र से शुरू कर दिया जाता है। अभियान में बीएसए, बीइओ और मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक को जिम्मेदारी तय होती है। इसके बाद भी जिले के नगर पालिका और दो ब्लाक फिसड्डी हैं। इन्होंने परिषदीय विद्यालयों में दाखिला कराने में रुचि नहीं ली, जिससे नामांकन अभी बहुत कम है।
सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल से आरंभ हुए नए शिक्षण सत्र में अधिक से अधिक बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाकर उन्हें शिक्षा से जोड़ने के मकसद से स्कूल चलें हम अभियान के तहत ढेरों कवायदें की गई, लेकिन जिम्मेदारों के साथ ही शिक्षकों व प्रेरकों के उदासीन रवैये और स्कूलों की बदहाली के चलते जिले में अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रवेश दिलाया जाएगा। नए बच्चों को स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश दिलाने में कई ब्लाकों में काफी संख्या में प्रवेश हुए लेकिन कुछ ब्लाक पूरी तरह से फिसड्डी है। एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्यालयों में अधिक से अधिक प्रवेश के लिए बीएसए, बीईओ और प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए हैं। कम दाखिला लेने वाले विद्यालयों को चिह्नित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्हें अधिक से अधिक दाखिला लेने के लिए कहा गया है।
ब्लॉक नए नामांकन
अहरौला : 1588
अतरौलिया : 1067
अजमतगढ़ : 1404
बिलरियागंज : 1417
हरैया : 1496
जहानागंज :1039
कोयलसा :1501
लालगंज : 1570
महाराजगंज : 1189
मार्टीनगंज : 1071
मेंहनगर : 1153
मोहम्मदपुर : 1021
पल्हनी : 1085
पवई : 1264
फूलपुर : 1455
रानी की सराय : 1126
सठियांव : 1580
तहबरपुर : 1166
तरवां : 1422
ठेकमा : 1019
मिर्जापुर : 998
पल्हना : 846
नपा आजमगढ़ : 118