फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आईजीआरएस की शिकायतों के समाधान करने में आजमगढ़ सुधरा, 38 से 7वें स्थान पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उप्र सरकार की प्राथमिकता वाली समन्वित जन शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में जनपद आजमगढ़ ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए मई में प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के सतत निर्देशन, सख्त अनुशासन और नियमित समीक्षा का परिणाम है।
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर आमजन द्वारा दर्ज की गई शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रतिदिन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की स्वयं समीक्षा करते हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हैं।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डिफाल्टर अधिकारियों के खिलाफ वेतन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि देने जैसे कड़े निर्देश भी जारी किए गए हैं। जनपद में प्रतिदिन आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से स्वयं जिलाधिकारी आम लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित करते हैं। साथ ही सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि हर शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से वार्ता कर फीडबैक लिया जाए, जिससे समाधान की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

जनपद की रैंकिंग में निरंतर सुधार देखने को मिल रहा है। जहां फरवरी में 66वां, मार्च में 64वां, और अप्रैल में 38वां स्थान मिला था, वहीं मई में सातवें स्थान पर पहुंचकर आजमगढ़ ने बड़ी छलांग लगाई है। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। यह रैंकिंग न केवल अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ाने का काम करेगी, बल्कि जनता का भरोसा भी प्रशासन पर और मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें