फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों पर फिर उमड़ने लगी बाहर से आए लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अस्पतालों पर जांच के लिए पहुंचने वाले मरीजों की भीड़ एक बार फिर उमड़ने लगी है। जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कालेज के साथ ही सीएचसी-पीएचसी पर भी मरीजों का रेला उमड़ा दिख रहा है। इन मरीजों में ज्यादातर ऐसे मरीज है जो बाहर से लौटे है। वे अस्पताल पहुंच कर जांच करा खुद को कोरोना मुक्त होने की संतुष्टी के लिए अस्पताल पहुंच रहे है।
विज्ञापन

लॉकडाउन-थ्री की शुरूआत होते ही एक बार फिर से बाहर रह रहे श्रमिकों के घर वापसी की रफ्तार काफी तेज हो गई है। अब तो सरकार भी इन श्रमिकों को उनके जिलों में पहुंचा रही है। वहीं काफी संख्या में मजदूरों का विभिन्न प्रदेशों से खुद की व्यवस्था के तहत अथवा पैदल भी आना हो रहा है। काफी संख्या में प्रवासी मजदूर पैदल ही वापस लौट रहे हैं और घर पहुंचने से पूर्व जिला अस्पताल आकर अपनी जांच करा रहे हैं। ताकि घर पहुंचने पर कोई दिक्कत न हो। जिला अस्पताल पर ऐसे लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सैकड़ों की संख्या में मरीज लंबी लाइन लगा कर डॉक्टरों से अपनी जांच करा रहे हैं। वहीं राजकीय मेडिकल कालेज पर भी ऐसी ही कुछ स्थिति देखने को मिला रही है। मेजवां संवाददाता के अनुसार सीएचसी फूलपुर पर एक बार फिर बाहर से आने वाले मजदूरों की भीड़ भारी संख्या में पहुंचने लगी है। घर जाने के पूर्व सभी बाहर से आने वाले सीएचसी पर पहुचं कर अपनी जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें