फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : भीषण हादसे का शिकार हुईं गाड़ियां, ट्रक से टक्कर में 4 की मौत

Sat, 24 Apr 2021 12:13 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

  • सात अन्य हुए घायल, सभी की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर
  • जहानागंज थाना के सुहवल बाजार के पास रात में हुआ हादसा
विज्ञापन
आजमगढ़ में भीषण हादसे का शिकार हुईं गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानागंज थाना क्षेत्र के सुहवल बाजार के पास शुक्रवार की देर रात तिलकोत्सव समारोह से लौट रही तीन गाड़ियां एक के बाद एक कर सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरे सवार चार लोगों की जहां मौत हो गई वहीं सात अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 
गाजीपुर जिले मे मरदह थाना अंतर्गत लहुराखुर्द गांव निवासी मल्लू शर्मा पुत्र जयगोविंद, रामचीज सिंह पुत्र स्व. राम मियादी व सच्चिदा सिंह पुत्र स्व. अवधनाथ सिंह व जनार्दन चौहान पुत्र स्व. चेखूरी चौहान निवासी भोजापुर मरदह जिला गाजीपुर चार पहिया में सवार होकर कहीं तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने गए थे। 

रात में इन चारों के अलावा दर्जनभर अन्य लोग तीन चार पहिया वाहन में सवार होकर वापस लौट रहे थे। अभी वे जहानागंज थाना अंतर्गत सुहवल बाजार में ही पहुचे थे कि सामने से आ रही ट्रक से एक के बाद एक कर तीनो चार पहिया वाहन टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और बचाव व राहत कार्य स्थानीय लोगों द्वारा शुरू कर दिया गया। इस बीच जहानागंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


आनन-फानन में गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाल गया और सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी भेजा गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख सात घायलों को तत्काल रात में ही वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं मल्लू शर्मा, रामचीज सिंह, सच्चिदा सिंह व जनार्दन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इनके शवों को कब्जे मे लेकर पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें