बरेली में प्रदेशीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता की उपविजेता ट्राफी के साथ आजमगढ़ मंडल की खिल
बरेली में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग के टीम इवेंट में आजमगढ़ मंडल की टीम ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया।
टीम में शामिल सौर्मी सिंह, अंशिका पाल और श्रेया यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ की टीम का सामना वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम से हुआ।
कड़े मुकाबले में आजमगढ़ को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा और टीम को उपविजेता बनने से संतोष करना पड़ा। वहीं, अंडर-17 बालिका वर्ग में आजमगढ़ मंडल की टीम ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया।
एकल मुकाबले में भी आजमगढ़ की सौम्या सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर सौम्या सिंह और सौर्मी सिंह का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है।
मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि कई वर्षों के बाद आजमगढ़ की बालिकाओं ने प्रदेशीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में इतना शानदार प्रदर्शन किया है।
डॉ. राजेश कुमार आर्य, संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल, अजय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़, टीम मैनेजर धीरेंद्र प्रताप यादव, अनामिका राय, नीरज कुमार, नौशाद अली और पूरी टीम को बधाई दी है।