फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मंडलीय योगासन प्रतियोगिता में आजमगढ़ बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज एटलस पोखरा में मंडलीय विद्यालयी योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आजमगढ़, मऊ और बलिया के खिलाड़ियों ने बालक-बालिका वर्ग में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने योगासन की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। सभी वर्गों में आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और मंडलीय चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
मऊ की टीम दूसरे और बलिया की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी नौ से 12 अक्तूबर तक शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज, आजमगढ़ में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों में उत्साह है। विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पीतांबर धाम पीठाधीश्वर विवेकानंद पाराशर, लौटू, मनमोहन, राजन वैदिक (मऊ), शंकर रावत (बलिया), मंजू (मऊ) सहित अर्चना, रितु, प्रियंका, आकांक्षा, स्मिता, रवीना, मंजरी और अंजलि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें