फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: सौतेली मां नहीं थी पसंद, युवती ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग; हाथ-पैर के साथ कमर में फ्रैक्चर

Tue, 17 Sep 2024 02:57 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क,आजमगढ़

सार

बखरा गांव में 19 वर्षीय अरीबा ने अपनी सौतेली मां के अत्याचार से तंग आकर दो मंजिला मकान से छलांग लगाई। जिससे उसकी हड्डियां टूट गईं और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के बखरा गांव में मंगलवार को एक युवती ने दो मंजिला मकान से नीचे छलांग लगाई। घायलावस्था में उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसके हाथ पैर और कमर की हड्डी टूट गई है। 

विज्ञापन


बखरा गांव निवासी अनीस कुरैशी उर्फ नाटे की 19 वर्षीय पुत्री अरीबा ने मंगलवार की सुबह घर की छत से छलांग लगाई रीबा की मां का करीब 19 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उसके निधन के दो वर्ष बाद दोबारा अरीबा के पिता अनीस कुरैशी से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद अनीस कुरैशी को दूसरी पत्नी से एक आठ वर्ष का पुत्र अब्दुल रहमान है।

वहीं पहली पत्नी से उसे अरीबा और तीन बहन और एक भाई हैं। शादी के बाद अरीबा की सौतेली मां उसके ऊपर अत्याचार करने लगी। उसके द्वारा आए दिन अरीबा के साथ मारपीट की जाती थी। जिससे तंग आकर अरीबा ने अपनी जान देने की कोशिश की जिस कारण वो अपने छत से कूद गई।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। आनन-फानन में अरीबा को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर है लेकिन उसके हाथ पैर और कमर की हड्डी टूट गई है। चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें