फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः डीएम ने पशु आश्रय स्थल में भूसा इकठ्ठा करने का निर्देश

Sun, 03 May 2020 05:13 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान गांव के मनरेगा जाबकार्ड धारक और बाहर से आए प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जनपद में तेजी से मनरेगा के कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को आजमगढ़ डीएम एनपी सिंह ने सठियांव विकास खंड के सठियांव ग्राम पंचायत में पोखरा खुदाई कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में पोखरा खुदाई का कार्य चल रहा था। प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी ने डीएम को बताया कि पोखरा खुदाई में कुल 59 मजदूर लगे हैं, जिसमें से 28 महिला एवं 31 पुरूष हैं। इन मजदूरों में 57 अनुसूचित जाति एवं दो पिछड़ी जाति के मजदूर हं। इन मजदूरों में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी शमिल हैं।

डीएम ने मजदूरों से बात की। डीएम ने मजदूरों को बताया कि जो भी व्यक्ति जहां पर हैं, वहां के नजदीकी थाने पर अपना पता, आधार नंबर सहित नोट कराएं, ताकि वहां से सूची तैयार करने के बाद वह सूची शासन में जाएगी, उसके बाद उनके आने की व्यवस्था शासन स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन


बीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत में एक वाहा सफाई का भी कार्य चल रहा है और एक चकरोड का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके बाद डीएम ने कान्हा गोवंश आश्रय स्थल शाहगढ़ का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने पाया कि गोवंश आश्रय स्थल 60 पशुओं को रहने के लिए निर्मित हो चुका है, लेकिन अभी तक एक भी पशु यहां पर नहीं हैं।

डीएम ने खंड विकास अधिकारी सठियांव को निर्देश दिए कि गोवंश आश्रय स्थल पर स्थानीय कृषकों से वार्ता कर भूसा एकत्र कर रखें, ताकि भविष्य में रखे जाने वाले पशुओं को भूसा की कमी न हो सके। आश्रय स्थल के चारों तरफ से कटीले तार से घेराबंदी करें। पैकौली गांव निवासी रीता यादव ने डीएम को बताया कि उनके परिवार में कुल आठ सदस्य हैं, लेकिन तीन माह से राशन कार्ड सूची से नाम कट जाने के कारण उन्हें कोटे की दुकान से राशन नहीं मिल पा रहा है।

डीएम ने बीडीओ सठियांव को निर्देशित किया कि प्रकरण का संज्ञान लेकर राशन कार्ड को सही कराएं, जिससे इन्हें नियमित रूप से कोटे की दुकान से खाद्यान्न मिल सके। राजगीर रामबदन यादव का श्रम विभाग में पंजीकरण कराने का निर्देश दिया। इस मौके बीडीओ सठियांव राजेश कुमार यादव,एसडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत अधिकारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें