फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 4.55 करोड़ से सुधरेंगे आजमगढ़ मंडल के नौ ब्लैक स्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में 38 ब्लैक स्पॉट हैं। यहां पर अधिकतर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यहां पर सुधारात्मक कार्य कराए जाने हैं। इसके लिए विभाग की ओर से जगहों को चिह्नित करते हुए वहां पर काम कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इसके लिए शासन की ओर से आजमगढ़ मंडल को आवंटित किए गए 455.79 लाख रुपये से बलिया में नौ और आजमगढ़ जिले में एक ब्लैक स्पॉट को ठीक कराया जाएगा।
इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से जिले में चिह्नित ब्लैक स्पॉटों में सुधार का कार्य कराकर खामियों को दूर किया जाएगा, ताकि हादसों पर लगाम लग सके। इसके तहत लोक निर्माण विभाग की ओर से आजमगढ़ मंडल के बलिया जिले में प्रांतीय खंड के अंतर्गत बासडीह बलिया घोसी मार्ग (राज्य मार्ग) पर पड़ने वाले चौराहे-कसेसर, टी-जक्शन-परशुरामपुर-केड़ापुर पर सड़क कार्य के लिए 41.39 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
निर्माण खंड के अंतर्गत बासडीह बलिया घोसी मार्ग पर पड़ने वाले पांच चौराहे पर 41.57 लाख से कार्य होंगे। बलिया प्रांतीय खंड के अंतर्गत नगरा सिकंदरपुर मार्ग (अन्य जिला मार्ग) पर पड़ने वाली टी-जंक्शन एकईल, नरही पर कार्य के लिए 21.56 लाख रुपये, नगरा रसड़ा नगरा तुर्तीपार मार्ग (अन्य जिला मार्ग) पर पड़ने वाले चार टी-जंक्शन निछुआ डीह, परिसिया फर्साटार, चौकिया मोड़ पर सड़क सुरक्षा के लिए कार्य के लिए 41.38 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं आजमगढ़ जिले के निर्माण खंड-2 के अंतर्गत आजमगढ़ में मुहम्मदपुर से बेलइसा आरओबी तक की सड़क सुरक्षा के लिए 75.33 लाख रुपये आवंटित किए गए। वहीं बलिया जनपद में निर्माण खंड के अंतर्गत सिकंदरपुर बांसडीह रेवती बैरिया लालगंज मार्ग (एसएच-1 बी) पर रोड सेफ्टी के अंतर्गत जंक्शन सुधार कार्य के लिए 43.47 लाख रुपये आंवटित किए गए।
वहीं, बलिया प्रांतीय खंड के अंर्तगत चोगड़ा चिलकहर कुरेजी बंगला (अन्य जिला मार्ग) पर रोड सेफ्टी के कार्य के लिए 79.81 लाख रुपये आवंटित हुए।
इसी प्रकार र्ससारी चट्टी से बांसडीह बलिया पर रोड सेफ्टी कार्य के लिए 52.61 लाख रुपये व जनपद बलिया के प्रांतीय खंड के अंतर्गत सिधागर घाट से पकवाईनार सोनापाली पर रोड सेफ्टी का कार्य के लिए 58.67 लाख रुपये आवंटित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें