फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सब जूनियर एथलेटिक्स में आजमगढ़ मंडल को मिले तीन स्वर्ण पदक

विज्ञापन
वाराणसी में सबसे ऊंची जंप लगाते अनुकल्प गुप्ता। स्रोत-स्वयं - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
वाराणसी के सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 से 16 अक्तूबर तक आयोजित सब जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हर्डल दौड़, हाई जंप और चक्का फेंक में मंडल के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 110 मीटर हर्डल दौड़ में मुकेश कनौजिया ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।
वहीं, हाई जंप स्पर्धा में अनुकल्प गुप्ता ने 1.78 मीटर की सबसे ऊंची जंप लगाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। डिस्कस थ्रो में यस यादव ने 35.40 मीटर की दूरी तक चक्का फेंककर प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक हासिल कर आजमगढ़ मंडल का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

इसके अलावा गोला फेंक में यश यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। 3000 मीटर वॉक रेस में बिट्टू कुमार ने तृतीय स्थान के साथ कांस्य पदक जीता।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन और उप क्रीड़ा अधिकारी जय प्रकाश यादव ने तीनों पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ टीम प्रशिक्षक मिथिलेश यादव को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें