फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए आजमगढ़ मंडल की टीम चयनित

विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में ​चयनित ​खिलाड़ियों के साथ कोच। श्रोत-खेल विभाग
विज्ञापन
खेल निदेशालय की ओर से क्षेत्रीय खेल कार्यालय प्रयागराज में आठ और नौ सितंबर को आयोजित होने वाली महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए आजमगढ़ मंडल की टीम का चयन कर लिया गया है। बुधवार को आयोजित चयन ट्रायल में मऊ, बलिया और आजमगढ़ की खिलाड़ी शामिल हुईं।
विज्ञापन

चयन ट्रायल में मऊ की 10, बलिया की आठ और आजमगढ़ की 12 खिलाड़ियों सहित कुल 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षक मिथलेश कुमार की देखरेख में प्रदर्शन के आधार पर 15 खिलाड़ियों का चयन आजमगढ़ मंडल की टीम के लिए किया गया।
चयनित खिलाड़ियों में काजल कसौधन, रंजना, रिंकी वर्मा, श्रृष्टि यादव, अंजनी गुप्ता, रिया राजभर, रिया वर्मा, सोनी निषाद, साक्षी राय, खुशी गौड़, संजना चौहान, शालिनी यादव, प्रीति कुमारी, आंशिक बाजपेयी और प्राची सिंह शामिल हैं। प्रशिक्षक मिथलेश कुमार ने चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए बेहतर तैयारी करने की सलाह दी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन और प्रतिभा के आधार पर किया गया है। मंडल की टीम प्रयागराज में होने वाली महिला एथलेटिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और अनुशासन बनाए रखने के लिए कहा गया है। खेल विभाग की ओर से चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें