फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः राशन कम देने का आरोप लगा कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ के बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के मुंडेरा के ग्रामीणों ने कोटेदार पर कम राशन देने का आरोप लगाते हुए बुधवार को प्रदर्शन किया। बूढ़नपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंप मामले की जांच कराकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मुंडेरा के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोटेदार द्वारा यूनिट से कम तथा तौल में भी राशन की घटतौली की जा रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस माह का राशन जब कोटेदार द्वारा दिया जा रहा था तो ग्रामीणों ने एक कंप्यूटर कांटा राशन वितरण स्थान से चंद कदम की दूरी पर ही रख दिया जो लोग अपना राशन लेकर आ रहे थे। उनका राशन कंप्यूटर कांटे पर तौला जा रहा था। इसमें किसी के राशन में एक किलो, तो किसी के राशन में दो किलो तथा बड़े कार्ड धारकों के पास तो तीन से चार-चार किलो तक राशन कम होने लगा। इसकी शिकायत जब कोटेदार से की गई तो वह दुर्व्यवहार करने लगा। गांव के भैरवनाथ, मनोज कुमार, रामभरत, रचमुनि आदि ने बताया कि प्रत्येक राशन कार्ड पर दो से तीन किलो राशन कम दिया जाता है। प्रदर्शन में गांव के पलक धारी प्रजापति, राम केसर गुप्ता, पंकज, विनोद, संजय, श्याम प्रकाश तिवारी, सचिन, विनय कुमार, अमन आदि शामिल है।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीणों का ज्ञापन मिला है, जिसके लिए नायब तहसीलदार तथा एआरओ को संयुक्त रूप से जांच करने का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें