फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील महोत्सव में दिखी नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां/अमिलो/मुबारकपुर। आजमगढ़ महोत्सव 2019 के क्रम में आयोजित होने वाले तहसील महोत्सव के क्रम में सदर और फूलपुर तहसील महोत्सव में शनिवार को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने फूलपुर महोत्सव में राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के तहत स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा और स्कूल की छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंबारी, फूलपुर के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, एकरा पब्लिक स्कूल फूलपुर की छात्राओं ने समूह गान, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंबारी की छात्राओं ने नात, सोहर व पचरा की प्रस्तुति की गयी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंबारी की छात्राओं ने पचरा पर आधारित समूह नृत्य की प्रस्तुति की। राजकीय बलिका इंटर कालेज अंबारी की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। उमेश कन्नौजिया द्वारा धोबिया नृत्य की प्रस्तुति की गयी। रंगोली, मेंहदी, चित्रकला प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालय अंबारी कक्षा एक से पांच तक, कक्षा छह से आठ तक की छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राम मनोहर लोहिया स्टेडियम टेंगवा फूलपुर में खेल प्रतियोगिता में दौड़, लम्बी कूद आदि प्रतियोगिताएं हुई। डीएम ने कहा कि तहसील स्तर पर महोत्सव कराने का उद्देश्य है कि ग्रामीण व सुदूर क्षेत्र के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को एक प्लेटफार्म मिले। वहीं मुबारकपुर महोत्सव में तहसील सदर क्षेत्र के सठियांव, जहानागंज, पल्हनी आदि शिक्षा क्षेत्रों के सरकारी व गैरसरकारी स्कूलों से आए छात्र छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम समूह नृत्य, भक्ति गीत, समूह गान,अन्ताक्षरी, नुक्कड़ नाटक, प्रोफेशनल आर्टिस्ट कार्यक्रम में रंगोली, मेंहदी, चित्रकला, युवा संसद कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। पानी की टंकी के पास मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्राईमरी एंव जूनियर हाईस्कूल के छात्रों ने अपनी कला के माध्यम से छटा बिखेरी।
विज्ञापन

स्टालों ने अपनी ओर किया आकर्षित
अमिलो। महोत्सव में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, वहीं कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न प्रकार के स्टाल बरबस लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते रहे। स्टाल में यातायात सुरक्षा नियम की जानकारी देने की कोशिश की गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी दो कदम आगे बढ़कर अपना योगदान देते नजर आया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भारत सरकार दारा संचालित आयुष्मान योजना के तहत लगभग दो दर्जन से अधिक हेल्थ कार्ड बनाया गया। इस योजना में शामिल होने वाले पात्र व्यक्तियों के चेहरे खिल उठे।
अर्शी खान के ठुमके और राजीव ठाकुर की कामेडी के कायल हुए लोग
मुबारकपुर। सदर तहसील महोत्सव में शुक्रवार की देर रात फिल्मी कलाकारों ने अपने नृत्य, गायकी और कामेडी से लोगों का मनोरंजन किया। बिग बॉस की फिल्मी कलाकार अर्शी खान के मंच पर आते ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ‘‘मेरे रश्के कमर, तूने पहली नजर’’ पर जब अर्शी खान ने ठुमके लगाए तो वहां मौजूद लोग ताली बजाने से खुद को रोक नहीं सके। इसके बाद कपिल शर्मा शो के कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने अपनी कॉमेडी के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया। इकसे बाद गायिका सुप्रिया पाठक ने अपने गीतों के माध्यम से लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया।
विज्ञापन

नाटक से कैफी गर्ल्स कालेज ने बटोरी वाहवाही
मेजवां। फूलपुर महोत्सव के पहले दिन जहां पूरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ वहीं रात को कवि सम्मेलन और मुशायरे में कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों को गुदगुदाया। कैफी आजमी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने नाटक गढ्ढ़ा पेशकर लोगों की वाहवाही लूटी। मां दुर्गा मंडल ने देवी गीत और और भजन सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। इकरा पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न परिधानों में समूह गान प्रस्तुत कर लोगों की तारीफ हासिल की। रामबचन महाविद्यालय की बालिकाओं ने देशभक्ति गीत पर बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उमेश कन्नौजिया ने पारंपरिक धोबिया नृत्य प्रस्तुत किया। हेरा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नात पाक और लघु नाटिका पेश किया। आदित्य विश्वकर्मा ने बांसुरी और माउथ आर्गन की धुन से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसी तरह से अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भी विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें