आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमण से एक और मौत हुई है। सठियांव ब्लाक के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुड़ी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी। निजी चिकित्सालयों मे उपचार कराता रहा, लेकिन कोई लाभ न मिलने के कारण 10 अगस्त को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। 11 अगस्त को उसकी रिपोर्ट कोरोना संक्रमित होने की आई थी। गुरुवार को सुबह 10 बजे अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के घर के आसपास का एरिया सील कर दिया गया है। वहीं, मेडिकल कालेज में बलिया जनपद के द्रौपदी गांव के भी एक बुजुर्ग की मौत हुई है।
जनपद में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी जनपद में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हुई है। सठियांब ब्लाक के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति शहर के बिलरिया की चुंगी पर एक सोनोग्राफी के बगल में चाय की दुकान चलाता था। बीमार रहने पर प्राइवेट चिकित्सकों के यहां इलाज करा रहा था, लेकिन कोई फायदा नहीं मिल पा रहा था। 10 अगस्त को परिजनों ने इसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां 11 अगस्त को उसकी रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई थी। इसके बाद इसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। गुरुवार की सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी डॉ. नियान ने बताया कि मौत की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार संस्कार कराने के निर्देश दिए गए हैं।