फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ट्रेन पलटाने की साजिश: रेलवे ट्रैक पर रखा था लोहे का एंगल, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Tue, 07 Apr 2026 10:01 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में लोको पायलट की सूझबूझ से पैसेंजर ट्रेन को पलटाने की साजिश नाकाम हुई। रेलवे ट्रैक पर लोहे का एंगल रखा गया था। ट्रेन धीमी होने के चलते लोको पायलट ने दूर से देख लिया और ट्रेन रोक ली। जिससे बड़ा हादसा टल गया। 
विज्ञापन
Train - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ-आजमगढ़ रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई। रविवार की रात सठियांव रेलवे स्टेशन के फाटक के निकट रेलवे ट्रैक पर लोहे का एंगल रखा मिला। ट्रेन धीमी होने के चलते लोको पायलट ने दूर से देख लिया और ट्रेन रोक ली। इसकी सूचना रेलवे विभाग को देते हुए लोको पायलट ट्रेन बैक कर दूसरी पटरी से ट्रेन को लेकर आजमगढ़ पहुंचा और आरपीएफ को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। ट्रैक से लोहे के एंगल को हटवाया और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


रविवार को बलिया से शाहगंज को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रोज की भांति मऊ से चलकर सठियांव पहुंची। सठियांव स्टेशन से करीब साढ़े आठ बजे वह आजमगढ़ के लिए निकली। स्टेशन से 100 मीटर आगे ट्रेन जैसे ही रेलवे फाटक के पास पहुंची कि ट्रेन के लोको पायलट को रेलवे ट्रैक पर कुछ रखा दिख गया। 

धीमी गति से ट्रेन होने के चलते लोको पायलट ने ट्रेन रोक दिया। लोको पायलट ने नजदीक जाकर देखा तो ट्रैक पर लोहे का एंगल रखा हुआ था। लोको पायलट ने ट्रेन को पीछे किया फिर दूसरे ट्रैक से वह इसे लेकर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां लोको पायलट ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंचे। रेलवे ट्रैक से लोहे के एंगल को हटवाया और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी बोले
लोको पायलट की ओर से कंट्रोल रूम को दी गई सूचना के आधार पर तुरंत मौके पर गया। यहां पर रेलवे एंगल कहां से आया है, इसकी जांच की जा रही है। -संजय शुक्ला, आरपीएफ प्रभारी उप निरीक्षक 

सठियांव रेलवे फाटक के 100 मीटर आगे ट्रैक पर रखे लोहे के एंगल पर लोको पायलट की नजर पड़ी। लोको पायलट ने ट्रेन रोककर सूचना दी। ट्रेन बैक कर वे स्टेशन गए और दूसरी पटरी से ट्रेन को आगे ले गए। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। -नासिर हुसैन, प्रभारी जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें