फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: भाजपा नेत्री के आवास पर बालक की संदिग्ध हाल में मौत, पिता ने कहा- मेरे बेटे की हुई हत्या 

Wed, 26 Aug 2020 12:36 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ शहर के सिधारी थाना अंतर्गत परानापुर स्थित भाजपा नेत्री के आवास पर एक बालक की सोमवार की देर रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर भोर में पहुंची सिधारी थाना पुलिस शव थाने ले आई और पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया। बालक नाबालिग था और भाजपा नेत्री के यहां नौकर था। बालक की मौत किन कारणों से हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र चकअजीत लछिया गांव का रहने वाला 12 वर्षीय विशाल पुत्र लालू राजभर सिधारी थाना क्षेत्र के परानापुर निवासी भाजपा नेत्री के घर पर रहता था। बताया जाता है कि बालक भाजपा नेत्री के यहां नौकर था। सोमवार की देर रात संदिग्धावस्था में बालक का शव भाजपा नेत्री के आवास में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

सूचना पर सिधारी थाना पुलिस भोर में ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने चली आई। जहां पंचनामा आदि के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। सत्ताधारी दल की नेत्री से जुड़ा मामला होने के चलते पुलिस काफी देर तक घटना को छिपाने के प्रयास में जुटी रही। बाद में बालक के शव को आवास से पुलिस द्वारा निकाले जाने का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने घटना को स्वीकार किया।
विज्ञापन


एसआई हरि सिंह ने बताया कि बालक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। भाजपा नेत्री के बात पर उन्होंने जानकारी से इंकार किया और बताया कि परानापुर निवासी अधिवक्ता के घर से शव बरामद हुआ है। अधिवक्ता की पत्नी भाजपा नेत्री हैं।
 

विज्ञापन

संदिग्धावस्था में भाजपा नेत्री के आवास पर नाबालिग नौकर की मौत से हड़कंप मच गया है। पार्टी की छिछालेदर न हो इसकी कवायद में पार्टी के बड़े नेता जुट गए हैं और अधिवक्ता की पत्नी के भाजपा में होने की जानकारी से भी इंकार कर रहे हैं।

पिता ने लगाए आरोप

घटना की जानकारी पर मृत बालक के पिता लालू यादव जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा नेत्री के अधिवक्ता पति से घटना के बारे में पूछताछ शुरू किया तो वे मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद पिता सिधारी थाने पहुंचा और तहरीर देकर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। उसने तहरीर में अधिवक्ता, उनकी भाजपा नेत्री पत्नी और पुत्रियों को नामजद किया है। पुलिस ने देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था। पुलिस का कहना था कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें