विपक्षियों द्वारा इसे लेकर व्यंग भी कसा गया। लेकिन मंगलवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार की समाप्ति के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गए। अब सबको 23 जून को मतदान और 26 जून को होने वाली मतगणना का इंतजार है। मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि आजमगढ़ की जनता ने किसको अपना नया सांसद चुना है।
आज रवाना होंगी पोलिंग पाटियां
सपा मुखिया अखिलेश यादव के आजमगढ़ सदर संसदीय सीट से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सीट पर उप चुनाव 23 जून को होना है। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। मतदान कराने के लिए सोमवार यानी आज जिले पांच विधानसभाओं की पोलिंग पार्टियां तीन डिस्पैच स्थलों से रवाना होंगी।
इसके साथ में पुलिस बल भी रवाना होंगे तथा उनके लिए जो भी व्यवस्थाएं अपेक्षित हैं, सारी व्यवस्थाएं पूर्ण हो गई हैं। मतदान के बाद 26 जून को प्रत्याशियों का परिणाम आएगा। चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन रवानगी स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी ले रहा है। ताकि चुनाव सकुशल संपन्न कराया जा सके।
जिला प्रशासन ने लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ को 15 जोन व 137 सेक्टर में बांटा गया है। ताकि किसी प्रकार की समस्या न आए। प्रत्येक विधानसभा में तीन-तीन जोन व 28 से 30 की संख्या में सेक्टर बांटे गए हैं। चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मंगलवार को रवानगी स्थलों का निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर संबंधित को सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।