घिरने के बाद आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग की। चेतावनी देने के बावजूद दोबारा फायरिंग का प्रयास करने पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी की पहचान मो. साबिर पुत्र स्व. शकील निवासी शाहपुर (सदरपुर), थाना सरायमीर के रूप में हुई। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष है।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक कारतूस, एक चापड़, दो छुरे और लकड़ी का गोलाकार ठीहा बरामद किया। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से खूनआलूदा व सादी मिट्टी, हैंड स्वाब सहित अन्य फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आठ सितंबर को उसने अपने साथी सैफ, आजम उर्फ पप्पू और असजद के साथ मिलकर कुंवर नदी किनारे खेत में गोवंश वध किया था। उसके अनुसार घटना में प्रयुक्त चापड़, चाकू और लकड़ी का ठीहा भी वे लोग मौके पर लेकर गए थे। पुलिस फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।