आजमगढ़। आजमगढ़ महोत्सव 2019 की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन, तमसा परिवार, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संगठनों और आम जनमानस ने रविवार को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नगर के शाही पुल से लेकर एकलव्य घाट तक इस दौरान 1001 पौधों का रोपण किया गया जिसमें हरसिंगार, अर्जुन, जामुन, गुलर आदि के पौधे शामिल थे। पौधरोपण के बाद पौधारोपण जागरूता और स्वच्छता के लिए शाही पुल हरवंशपुर से नरौली होते हुए एकलव्य घाट तक रैली निकाली गई। एकलव्य घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की गई। डीएम ने सात कलाकारों का शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शंभूनाथ मिश्रा हरिहरपुर घराना, राजेश रंजन, उमेश सिंह राठौर, शाह आलम सांवरिया, हिमांशु मिश्रा, सुषमा पांडेय तबला, रिद्धिमा जायसवाल सिंगर है। डीएम ने कहा कि प्रकृति की चीजों का उतना ही प्रयोग करना चाहिए जितने की हमें जरूरत है। हम सभी को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे, हवलदार यादव, पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, हवलदार यादव, हनी श्रीवास्तव, मणिंदर सिंह, डा. अल्का सिंह, डा. पूनम सिंह, विरागंना संस्था सुमन सिंह, अनीता साइलेस, सृजनसखी मंच, रेडक्रॉस सोसाइटी सहित विभिन्न संगठनों ने प्रतिभाग किया।
भारत रक्षा दल ने शिवशंकरी घाट पर किया पौधरोपण
आजमगढ़। तमसा नदी पर चले पौधरोपण अभियान में रविवार को भारत रक्षा दल बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करते हुए अंकुर क्लब के मनीष व मो. शाहिद के साथ शिवशंकरी घाट पर पौधरोपण किया। पौधरोपण के बाद संगठन ने एक बैठक कर तमसा की साफ सफाई पर चर्चा करते हुए तय किया कि नदी घाट पर बनी सीढ़ियों की सफाई का कार्यक्रम शीघ्र शुरू किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि आजमगढ़ हमारा है इसको संवारने की जिम्मेवारी हम सबकी है। पौधरोपण, जलसंरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा आदि सरकारी एजेंसियों के भरोसे न छोड़ें, हम सबने पौधरोपण वन विभाग पर छोड़ दिया नतीजा सामने है। इसलिए हम सबको आगे आना होगा। इस मौके पर धर्मवीर, अजय, राम आशीष, अभिषेक, दिनेश, अश्वनी, सद्दाम, मनोहर, दीपक, राजीव, निशीथ रंजन तिवारी, अनूप, केशव, मो. अफजल, उमेश सिंह गुड्डू, हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।