कलेक्ट्रेट के सभारगार में न्यायधीसों के कार्यशाला को संबोधित करते न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिं?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। दीवानी न्यायालयों के न्यायाधीशों का संकुल सम्मेलन प्रशासनिक न्यायमूर्ति एसपी केशरवानी के संरक्षण और न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। उद्घाटन दिनेश कुमार सिंह ने किया। जनपद न्यायाधीश सर्वेश कुमार ने न्यायपालिका में अधिकाधिक वादों के लंबित होने के कारण नवीन घटनाओं में त्वरित न्याय न हो पाने के कारण समाज में न्यायपालिका के प्रति फूट रही आशंकाओं पर चिंता जाहिर की। वर्तमान परिवेश में न्यायिक अधिकारियों को व्यक्तिगत सुख का त्याग कर करते हुए जनमानस की मंशा के अनुरूप अपना सर्वोत्तम देने की बात कही। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह ने जमानत निषेधाज्ञा, किशोर अपचारी व न्यायलय की अंतर्निहित शक्तियों आदि विषयों पर नवीनतम विधि व्यवस्थाओं पर जानकारी दी। ताकि अधीनस्थ न्यायालयों में वादों का निस्तारण अद्यतन विधि के अनुरूप तत्परता से की जा सके और तथ्यहीन प्रपत्रों के निस्तारण से बचाया जा सके। सचेत किया कि न्यायपालिका को गरिमा जनमानस के अनुरूप अक्षुण्ण रखने के लिए त्वरित निर्णय करना होगा।