फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh accident: ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत, परिजनों में कोहराम

Wed, 08 Feb 2023 08:10 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

जीयनपुर के हरखोरी गॉव निवासी हरिनाथ यादव (29) पुत्र दीनानाथ यादव मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे कही से घर लौट रहा था। अभी वो जीयनपुर कस्बा के नवोदय विद्यालय के पास पहुचा था कि ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे हरिनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नवोदय विद्यालय के पास मंगलवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

जीयनपुर के हरखोरी गॉव निवासी हरिनाथ यादव (29) पुत्र दीनानाथ यादव मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे कही से घर लौट रहा था। अभी वो जीयनपुर कस्बा के नवोदय विद्यालय के पास पहुचा था कि ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे हरिनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हरिनाथ यादव दो भाइयों में बड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें