सरायमीर। कोरोनो से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए नगर पंचायत सरायमीर में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को एक वाहन पर कुछ कर्मचारियों ने ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से सेंटरों पर पहुंच वैक्सीनेशन करवाने का आह्वान किया।
नगर पंचायत सरायमीर के ईओ रंग बहादुर सिंह के निर्देशन में सफाई नायक सत्य नारायन भास्कर और चालक मुकेश कुमार ने वाहन से ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर पहुंच वैक्सीन लगवाने की अपील की। बताया कि इस दौरान लाभार्थी अपने साथ एक आईडी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइंसेस आदि आईडी लेकर जाए और वैक्सीन लगवाए। साथ ही यह भी आह्वान किया कि यदि कहीं नकली शराब बिक्री की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। संवाद