फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के पंदहा मार्ग मार्ग पर स्थित किराना की दुकान से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह पीड़ित दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर उसके होश ही उड़ गए।
विज्ञापन

ग्राम अमौड़ा-गोसाई की बाजार से दो किमी की दूरी पर पंदहा मेन रोड पर उमा नाथ पांडेय पुत्र जगदंबा पांडेय किराना की दुकान है। रोज की भांति बुधवार को भी वह दुकान बंद कर घर चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो दरवाजा व ताला टूटा हुआ था। दुकान खोल कर वह अंदर गया तो उसके होश ही उड़ गए। दुकान में रखा सारा सामान गायब था। पीड़ित के अनुसार चोर दुकान में रखे तीस बोरा अरहर की दाल, 25 टीना तेल, 15 पेटी कोल्डड्रिंक, गुटखा आदि के साथ ही गल्ले में रखे पांच हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। उसके अनुसार लगभग दो लाख का सामान चोर उठा ले गए हैं। घटना के बाबत पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है। एक माह के अंदर इस मार्ग पर चोरी की चौथी घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें