फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: धूप से आने के ठंडा पानी पीने से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में हो रहे लगातार बदलाव के चलते जिले में संक्रमण और गले से जुड़ी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब एक हजार मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या गले में खराश, बुखार और शरीर दर्द से पीड़ित लोगों की है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई दे रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। मंगलवार को अवकाश के कारण दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी रही फिर भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इनमें सबसे अधिक शिकायत बुखार और गले के संक्रमण की रही।
ईएनटी चिकित्सक आरके पासवान ने बताया कि मौसम बदलने पर लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी या ठंडी चीजों का सेवन करने से गले में संक्रमण हो सकता है, जो आगे चलकर बुखार का रूप ले लेता है। उन्होंने लोगों से लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतने और समय पर उपचार कराने की अपील की। उन्होंने सलाह दी कि मरीज रात में सोने से पहले गुनगुने पानी से गरारे करें और दिनभर गुनगुना पानी पिएं। साथ ही, बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें और सुबह व्यायाम, प्राणायाम व योग को दिनचर्या में शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें