फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ऑटो चालक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत

विज्ञापन
पवई थाना क्षेत्र के कलान चौराहे पर ऑटो चालक की मौत के बाद चक्काजाम करते लोग। - फोटो : पवई थाना क्षेत्र के कलान चौराहे पर ऑटो चालक की मौत के बाद चक्काजाम करते लोग।
विज्ञापन
पवई। थाना क्षेत्र का कलान चौराहा चार जिलों का बार्डर है। बुधवार की रात चौराहे पर सुल्तानपुर सीमा में ट्रक ने एक ऑटो चालक को रौंद दिया। आक्रोशित परिजनों ने मौके पर ही चक्काजाम कर दिया और उच्चाधिकारियों को बुलाने पर अड़ गए। लगभग 45 मिनट बाद पुलिस परिजनों को समझाकर चक्काजाम समाप्त कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पवई थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव के मनसहिया पुरवा का वाला श्रीकांत 55 ऑटो चालक है। ऑटो चलाकर वह परिवार का भरण पोषण करता था। कलान चौराहा चार जिले का बार्डर है। यहां से उसे जहां के यात्री मिलते थे वह लेकर जाता था। बुधवार की रात नौ बजे वह चौराहे के पास ही सड़क के किनारे ऑटो खड़ाकर उसी में बैठा था। शाहगंज की तरफ अयोध्या की ओर जाने के लिए एक ट्रक आई और ऑटो में धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद वह ऑटो से बाहर गिर गया और ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया। इसके बाद आगे जाकर ट्रक चालक ने एक गोवंश को भी टक्कर मारी। पुलिस ने दौड़ाकर ट्रक और चालक को अखंडनगर पुलिस ने भेल्लारा बाजार से पकड़ा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और जाम कर उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। पवई और सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाने की पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी रही। लगभग 45 मिनट बाद पुलिस परिजनों को समझाने में कामयाब हुई और चक्काजाम को समाप्त कराकर अखंडनगर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें