फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ऑटो को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास मंगलवार की शाम करीब छह बजे हादसा हुआ। आजमगढ़ की ओर से सीमेंट लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चेकपोस्ट की तरफ से मरीज लेकर जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

ऑटो चालक हरिराम गुप्ता ने बताया कि ट्रैक्टर ऑटो को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसी दौरान ऑटो की सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो से भी टक्कर हो गई। ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। ऑटो में सवार चालक समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर, ऑटो व स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर थाने ले गई। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तीनों वाहनों को थाने लाया गया है। भागे हुए ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें