आजमगढ़/गोरिया बाजार। डीएम की ओर से थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं पर छापे और जांच के लिए गठित तीन टीमों ने बुधवार को कई तहसीलों में छापेमारी की। जनपद में कुल 38 प्रतिष्ठानों पर छापे डाल कर उर्वरक के 20 नमूने लिए गए। पांच उर्वरक बिक्रेताओं के उर्वरक प्राधिकार पत्र निलम्बित किए गए। पांच उर्वरक बिक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता ने तहसील सदर के राजपूत एजेन्सी पहाड़पुर से डीएपी के दो, काशीनाथ जालान सर्फुद्दीनपुर से डीएपी और एमओपी का एक, गोपाल फर्टिलाइजर बेलइसा से डीएपी और एमओपी के एक-एक, मित्ता प्रसाद अनिल कुमार बेलइसा से डीएपी के दो, उमाशंकर छतवारा से डीएपी का एक, किसान बीज भण्डार समेदा से डीएपी का एक, राजेश खाद भंडार समेदा से डीएपी का एक, राय फर्टिलाइजर रामपुर जहानागंज से डीएपी का एक नमूना लियाष राय फर्टिलाइजर को कारण बताओ नोटिस भी निर्गत किया गया। मिश्रा खाद भण्डार छतवारा का प्राधिकार पत्र निलम्बित किया गया। उप कृषि निदेशक डॉ. आरके मौर्य ने तहसील सगड़ी के हिसामुद्दीन बिलरियागंज से अमोनियम सल्फेट, जिंक सल्फेट और डीएपी का एक नमूना लिया। फर्टिलाइजर ऐजेन्सी बिलरियागंज, एके मिश्रा फर्टिलाइजर महरागंज और भगवती सिंह महराजगंज प्रतिष्ठान बन्द कर भाग गए। उर्वरक, बीज एवं कीटनाशी प्राधिकार पत्र निलम्बित किया गया। उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी लालगंज ने लालगंज में कमलेश एण्ड ब्रदर्स कंजहित से डीएपी और एमओपी का एक, रवि प्रकाश सिंह कंजहित से यूरिया का एक, बाबा गोरखनाथ खाद बीज भण्डार देवगांव से डीएपी का एक, बर्नवाल एंड कम्पनी से एमओपी का एक नमूना लिया। किसान खाद भण्डार कंजहित के प्रतिष्ठान बन्द कर भाग जाने के कारण प्राधिकार पत्र को निलम्बित कर दिया गया। ध्रुवप्रताप सिंह भीरा और रीतेश खाद भण्डार देवगांव को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया।