फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Thu, 16 Feb 2017 12:04 AM IST
azamgarah
विज्ञापन
ब्रह्मौली (रामगढ़) स्थित बाबा पाताल नाथ मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल लोग।
विज्ञापन
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्रह्मौली (रामगढ़) स्थित बाबा पाताल नाथ मंदिर में 11 दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ के लिए बुधवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान लग रहे देवी-देवताओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।   
विज्ञापन


 कलश यात्रा बाबा पाताल नाथ मंदिर ब्रह्मौली  (रामगढ़) से शुरू होकर अजुवा, हरैया, बनकटा, बाजार गोसाई होते हुए भैसाड़ पुल के पास पहुंची। इस दौरान कन्याएं सिर पर कलश लिए चल रही थीं। जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भैसाड़ पुल के पास कलश यात्रा के पहुंचने पर आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सरयू नदी से कलशों में जल भरवाया।

इसके बाद कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंच संपन्न हुई। इस मौके पर राजेश राय, कमलेश राय, संजय राय, उमेश यादव, दीपक राय, राजीव, कमलेश मिश्र, श्यामा चरण राय, जय प्रकाश राय, अनिरुद्ध, कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें