फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी  : अपराधी से बातचीत का आडियो हुआ वायरल, एसपी ने संबंधित पुलिसकर्मी को निलंबित कर विभागीय जांच का दिया आदेश 

Sun, 16 May 2021 01:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

महराजगंज थाने के एक सिपाही पर एसपी ने की कार्रवाई
 कार्रवाई से बचाने के लिए पैसे की सिपाही कर रहा था डिमांड
विज्ञापन
कार्रवाई: चौकी प्रभारी निलंबित (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के जनपद पुलिस की अपराधियों से साठगांठ का एक और  आडियो वायरल मामला खुल कर सामने आया है। आडियो वायरल होने पर एसपी ने संबंधित पुलिसकर्मी को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश जारी कर दिया है। प्रकरण महराजगंज थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


महराजगंज थाना क्षेत्र के शातीर अपराधियों में शुमार हरिहर यादव निवासी देवारा जदीद टोटहवा को पुलिस कार्रवाई से बचाने को लेकर थाने सिपाही राकेश कुमार यादव उससे पैसो की डिमांड कर रहा था। मोबाइल पर राकेश कुमार यादव व हरिहर के बीच तमाम तरह की बातचीत हो रही थी। एक अपराधी से पुलिस कर्मी के साठगांठ का नया खुलासा उस समय हुआ जब दोनों के बीच हुई बातचीत का आडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन

वायरल आडियो एसपी तक पहुंचा तो महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने तत्काल प्रभारी से सिपाही को निलंबित करने के साथ ही विभागीय जांच बैठा दी है। चार  दिनों में ही अपराधियों व शराब माफियाओं से पुलिस कर्मियों के साठगांठ का यह दूसरा प्रकरण सामने आया है। ऐसे ही न जाने कितने प्रकरण है जिसमें पुलिस  कर्मी अपराधियों से साठगांठ कर अपराध को बढ़ाने में सहायक बनते है।

पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर का जहरीली शराब कांड भी पुलिस के साठगांठ के चलते ही जिले में 33 लोगों को काल के गाल में असमय ही सुला दिया। पुलिस कर्मियों की अपराधियों से साठगांठ के चलते ही पुलिस महकमे पर से अब लोगों का विश्वास उठता जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें