फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा की दुकान से आठ लाख के जेवरात की ठगी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जीयनपुर बाजार में सोमवार की शाम एक सराफा की दुकान पर पहुंची दो महिलाओं ने जेवरात देखने के दौरान आठ लाख के जेवरात का डिब्बा उड़ाने का प्रयास किया। लेकिन, दुकानदार की सक्रियता से दोनों पकड़ी गईं और जेवरात बरामद भी हुआ लेकिन दुकानदार ने मुकदमा दर्ज कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ कर छोड़ दिया।
विज्ञापन

जीयनपुर कस्बे में उमेश पुत्र मुन्नू की सराफा की दुकान है। सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे दो महिलाएं दुकान पर पहुंचीं और जेवरात दिखाने को कहा। उमेश ने जेवरात भरा डिब्बा देखने के लिए महिला को दे दिया। दुकान पर भीड़ ज्यादा होने के चलते दुकानदार दूसरी तरफ व्यस्त हुआ तो एक महिला जेवरात भरा डिब्बा लेकर खिसक गई। दुकानदार महिला से डिब्बा के बारे में पूछा तो उसने डिब्बा लेने से इंकार किया। इस पर बाजार के लोग जुट गए और महिला के साथ की दूसरी महिला की तलाश शुरू कर दिया। बाजार में ही दूसरी महिला भी पकड़ ली गई। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और तलाशी लेने पर जेवरात भरा डिब्बा बरामद भी हो गया। इसके बाद पुलिस दोनों महिलाओं को लेकर थाने चली गई और सराफा से तहरीर देने को कहा, लेकिन सराफा ने मुकदमा दर्ज कराने से इंकार कर दिया। दोनों महिलाएं अपना घर मऊ जिले में होने की बात कह रही है। दुकानदार की सक्रियता से आठ लाख के जेवरात की ठगी तो नहीं हो सकी, वहीं पुलिस तहरीर न मिलने से कोई कार्रवाई भी नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें