फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : बोर्ड परीक्षा में सेंधमारी का प्रयास... नकल कराते हुए महिला कक्ष निरीक्षक पकड़ी गई

Sat, 01 Mar 2025 07:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल कराते हुए पकड़ी गई महिला कक्ष निरीक्षक पर केस दर्ज कराने के लिए एडीआईओएस ने थाने में तहरीर दी है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा केंद्र व्यवस्थापक भी तत्काल प्रभाव से बदल दिए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को श्री चंद्रभानु इंटर कॉलेज मसुरियापुर नैनीजोर में नकल कराते हुए पकड़ी गई महिला कक्ष निरीक्षक को पकड़ लिया गया। डीआईओएस के निर्देश पर एडीआईओएस ने महिला कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए रौनापार थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


वहीं, परीक्षा को सकुशल कराने के लिए सुभाष इंटर कॉलेज करखिया के प्रिंसिपल को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।  चंद्रभानु इंटर कॉलेज मसुरियापुर नैनीजोर में शुक्रवार को प्रथम पाली में गृह विज्ञान की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान एडीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह सचल दल के साथ विद्यालय में औचक निरीक्षण पर पहुंचे।

इस दौरान परीक्षा केंद्र पर कक्ष संख्या-15 के गेट पर खड़ी महिला कक्ष निरीक्षक सरिता वर्मा टीम को देखकर भागने लगीं। टीम ने उन्हें पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से नकल सामग्री पाई गई। एडीआईओएस ने सूचना डीआईओएस को दी।
विज्ञापन


डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक राम मिलन सिंह पटेल को तत्काल प्रभाव से हटाकर सुभाष इंटर कॉलेज करखियां के प्रिंसिपल बृजेश कुमार सिंह को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही डीआईओएस के निर्देश पर कक्ष निरीक्षक सरिता वर्मा और केंद्र व्यवस्थापक राम मिलन सिंह पटेल के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए एडीआईओएस ने रौनापार थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें