सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इन दिनों अमिताभ बच्चन की एक पोस्ट ट्रेडिंग कर रही है। सदी के महानायक की यह पोस्ट जनपद से जुड़ी है। उनकी यह पोस्ट मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लोहरा फखरुद्दीनपुर गांव के असहद अब्दुल्ला के सेवन सीटर सोलर बाइक से जुड़ी हुई है, जो 2022 में चर्चा में आई थी। उन्होंने 7 सीटर सोलर बाइक की वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि शेयरिंग जस्ट ए फन एलिमेंट ए फ्रेंड सेंट।
उनकी एक्स पोस्ट ने असहद अब्दुल्ला के साथ ही साथ जनपद को भी सुर्ख़ियों में ला दिया है। उनकी पोस्ट पर ढेरों कमेंट आए हैं। बी बेल बोरेमल ने लिखा कि सो व्हाई डिलीट द अरलियर कमेंट अबाउट एलन मस्क एंड टेस्ला। अभि नाम के उनके फालोवर का कमेंट है कि पूछना ये था कि इस पर भी हेलमेट पहनना पड़ेगा क्या। तो नीतराम जैन ने लिखा कि ये टैलेंट अपने देश से बाहर नहीं जाना चाहिए।
वहीं तमाम लोगों ने अब्दुल्ला के टैलेंट, आविष्कार व सोच की सराहना करते हुए लिखा कि व्हाट ऐन आइडिया सर जी। वहीं अमेजिंग, बाऊ, नाइस कहने वालों की तादाद काफी लंबी है। कोई इसे मेक इन इंडिया की नजर से तो कोई बेहतरीन जुगाड़ के रूप में देखता नजर आया। असहद अब्दुल्ला का यह आविष्कार दो साल पहले सामने आया था। अमिताभ की पोस्ट ने एक बार फिर इसे सुर्खियों में ला दिया है।
इससे पहले आनंद महिंद्रा भी अब्दुल्ला के इस आविष्कार की सराहना कर चुके हैं। वहीं अब्दुल्ला ने कहा कि उनका टेस्ला से कोई मुकाबला नहीं है। वह अपने माडल को और बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं । अमिताभ द्वारा पोस्ट शेयर किए जाने को उन्होंने फक्र की बात बताते हुए कहा कि उनकी पोस्ट से उन्हें मोटिवेशन मिला है।